सुंदर बच्चे को जन्म कैसे दें?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Feb 2023 : 16:13

हर मां यह चाहती है कि उसका बेबी सुंदर और स्वस्थ हो। साथ ही गोरा व आकर्षक हो। इसके लिए गर्भवती महिला को अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। सुंदर और गोरा बच्चा पाने के लिए घर पर तैयार किए गए खाद्य पदार्थों का सेवन काफी लाभदायक होता है। प्राय: हर घर की बुजुर्ग महिलाएं इसके बारे में जानती हैं। आयुर्वेदाचार्य नविन नायक आपको बता रहे हैं वे 10 नुस्खे जिससे आपके घर भी एक सुंदर शिशु जन्म लेगा।

1-गर्भावस्था के दौरान खाने में ज्यादा से ज्यादा पोषण वाली चीजें होनी चाहिए इससे आपका बच्चा स्वस्थ होने के साथ सुंदर भी होगा। हरी सब्जियों, दूध, फल आदि का सेवन करना चाहिए इससे आपको व बच्चे को विटामिन मिलेंगे।

2-गर्भावस्था के दौरान नियमित रुप से रसीले संतरों का सेवन करना चाहिए। इस से नवजात शिशु गोरा व सुन्दर होता है। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो रंग निखारता है।

3-कच्चा नारियल खाना चाहिए क्योंकि नारियल में बहुत ज्यादा पोटेशियम होता है जो कि बच्चे की त्वचा और बाल के लिए अच्छा होता है। नारियल पानी भी गर्भावस्था में फायदेमंद होता है। उसका सफेद रंग त्वचा के मिलेनिन में मिलकर रक्त संचार में मदद करता है जिसके चलते त्वचा का रंग साफ होता है।

4-कच्चे नारियल के छोटे-छोटे टुकड़ों में मिश्री मिलाकर चबा-चबा कर खाने से भी बच्चा सुन्दर होगा और उसकी त्वचा चमकदार होगी। नारियल पानी और जरूरी पोषक तत्वों की खान होता है। नारियल में मौजूद तत्व गर्भस्थ शिशु का रूप निखारने में मदद करते हैं।

5-गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खानी चाहिए। हरी सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत होती हैं। गर्भावस्था में आयरन बहुत जरूरी है। यह महिला को सेहतमंद बनाये रखने में मदद करता है।

6-प्रेंग्नेंसी में काले और ताजे अंगूरों का रस नियमित रुप से एक गिलास लेने से गर्भस्थ शिशु को काफी फायदा होता है। इससे उसका रक्त भी शुद्ध होता है तथा वह कई बीमारियों से भी बचा रहता है। साथ ही उसकी त्वचा भी निखरती है।

7-गर्भावस्था में गाजर का रस महिलाओं में रक्त की कमी को तो पूरा करता ही है साथ ही सलाद में कच्चे गाजर का सेवन करने से मां व शिशु का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

8-चुकंदर जल्द ही रक्त की कमी को पूरा करने में कारगर साबित होता है। गर्भवती महिलाओं को चुकंदर का जूस पीना चाहिए यह रक्त संचार का बढ़ाने के साथ रंग भी निखारता है।

9-गर्भावस्था में महिलाओं को दूध में केसर-बादाम मिलाकर पीना चाहिए। इससे बच्चे का रंग निखरता है और बच्चा स्वस्थ पैदा होता है। केसर औषधीय गुणों की खान होता है। केसर मां और बच्चे दोनों को मिनरल व अन्य पोषक तत्व मिलते हैं।

10-अनार का जूस पीने से गर्भवती महिला का रक्त संचार बढता है साथ ही शिशु का रंग भी निखरता है। अनार आयरन का भी भरपूर स्रोत होता है। इससे मां और शिशु दोनों की हड्डियां मजबूत होती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info